युवक महिला का ही प्रेमी निकला। महिला का कत्ल अवैध संबंध व पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ। युवक का साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हत्या में उपयोग की गई बोलेरो भी बरामद कर ली गई है।
लखनऊ हरदोई मार्ग पर कोतवाली कछौना क्षेत्र में वन विभाग कार्यालय के सामने ग्रामीणों ने टुटियारा के जंगल में एक महिला का शव देखा, जिसके बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के बारे में जानकारी की तो कुछ पता नहीं चल सका। मृतका का गला रेता गया था।
प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र कुमार सिंह के साथ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बलरामाचारी दूबे, क्षेत्राधिकारी बघौली जीतेंद्र कुमार गिरि, पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह भी टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया और फोरेंसिक टीम ने मौके पर मिले खून के नमूने उठाए।
महिला की पहचान साबिया (35) पत्नी असलम उर्फ कल्लू निवासी हसनबारा बरेरा थाना ठाकुरगंज जनपद लखनऊ के रूप में हुई है।
पति ने बताया कि वह 28 मार्च को अकेले बाराबंकी स्थित देवां शरीफ गई थी और 29 की रात सवा नौ बजे उससे आखिरी बार फोन पर बात हो सकी थी। कल्लू दुबग्गा में सब्जी बेचते हैं और उनके पुत्र सलमान सुलेमान राशिद अनस व बेटी सानमां हैं।
बताया जा रहा है कि वह मूल रूप से पतौजा कोतवाली मिश्रिख सीतापुर के रहने वाले हैं और करीब 15 वर्ष से लखनऊ में रहते हैं। महिला का मायका संडीला के इमाम चौक, नई बस्ती मंडई का है।
जानकारी पाकर महिला का भाई मोहम्मद अंसार पुत्र मोहम्मद जलील भी पीएम हाउस पहुंचा था। खुलासे के लिए सर्विलांस सेल के करुणेश कुमार व अपराध शाखा के साथ कछौना पुलिस को भी लगाया गया था।
मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एस.पी. उमेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या संडीला के ऊपरी मंडई निवासी मुबारक पुत्र मासूक अली ने अपने साथी मोहल्ले के संजय पुत्र छोटक्कु के साथ मिलकर की थी। उन्होंने बताया कि मुबारक महिला की पुत्री के साथ निकाह करना चाहता था और इसी का फायदा उठाकर महिला ने उससे करीब 45 हजार रुपये लिए थे, जिनको वह वापस नहीं करना चाहती थी और न शादी कराना चाहती थी।
इसी को लेकर मुबारक ने उसे रास्ते से ही हटाने का फैसला कर लिया था। उन्होंने बताया कि उसने मिलने के लिए हरदोई बुलाया और फिर यहां से कछौना बुलाया। वहीं हत्या कर दी और भाग निकला, लेकिन सर्विलांस प्रकोष्ठ की मदद से अपराध शाखा के इंस्पेक्टर एम.एल. कनौजिया व कोतवाल कछौना आर.के. सिंह ने दरोगा रिजवान खां, सिपाही योगेन्द्र व राकेश यादव के साथ दोनों को धर दबोचा।
dharmpath.com dharmpath