नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को यहां समाप्त ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग मीट में कुल 11 पदक हासिल किए।
नई दिल्ली, 20 नवंबर (आईएएनएस)। भारत ने शुक्रवार को यहां समाप्त ट्रैक एशिया कप साइकिलिंग मीट में कुल 11 पदक हासिल किए।
आईजी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित टूर्नामेंट के अंतिम दिन भारत ने तीन स्वर्ण, तीन रजत और पांच कांस्य पदकों के साथ अपने अभियान का समापन किया।
पदक तालिका में भारत तीसरे स्थान पर रहा। दक्षिण कोरिया ने छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य पदकों के साथ पहला स्थान हासिल किया।
उजबेकिस्तान ने तीन स्वर्ण और चार रजत के साथ तीसरा स्थान पाया।
अंतिम दिन भारत ने कुल दो स्वर्ण और तीन कांस्य जीते। भारत की युवा स्टार देबोराह हेराल्ड ने महिलाओं की इलीट स्प्रिंट स्पर्धा में स्वर्ण हासिल किया।
dharmpath.com dharmpath