महिला गोल्फ : वाणी ने जीता सीजन का पांचवां खिताब

नोएडा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। वाणी कपूर ने शुक्रवार को हीरो विमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 17वें लेग का खिताब जीत लिया। यह इस सीजन में वाणी की पांचवीं खिताबी जीत है।

नोएडा, 20 नवंबर (आईएएनएस)। वाणी कपूर ने शुक्रवार को हीरो विमेन प्रोफेशनल गोल्फ टूर के 17वें लेग का खिताब जीत लिया। यह इस सीजन में वाणी की पांचवीं खिताबी जीत है।

नोएडा गोल्फ कोर्स पर वाणी ने तीसरे और अंतिम राउंड में गुरशिमार बडवाल से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद खिताब पर कब्जा जमाया है।

अंतिम दौर में आर्डर ऑफ मेरिट लीडर वाणी ने फाइव ओवर 77 का कार्ड खेला। तीन दिनों में उनका स्कोर 10 ओवर 226 रहा। वह गुरशिमार से एक स्ट्रोक आगे रहीं।

गुरशिमार ने अंतिम राउंड में 78 का कार्ड खेला। दूसरे राउंड की समाप्ति तक कपूरथला की गुरशिमार पहले स्थान पर थीं।

कोलकाता की स्मृति मेहरा और दिल्ली की गौरी मोंगा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। कोलकाता की ही नेहा त्रिपाठी ने पांचवां स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493