साइकिलिंग विश्व चैम्पियनशिप कैनी ने जीता ‘स्प्रिंट’ खिताब

लंदन, 6 मार्च (आईएएनएस)। ओलंपिक चैम्पियन जेसन कैनी ने यहां ट्रैक साइकिलिंग विश्व चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग में ‘स्प्रिंट’ खिताब हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियो डी जेनेरियो में होने वाले ओलंपिक खेलों में ‘स्प्रिंट’ प्रतियोगिता में टीम का और एकल वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले कैनी ने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेटजर को ली वैली वेलो पार्क में मात देकर खिताबी जीत हासिल की।

इस प्रतियोगिता में मौजूदा विजेता बॉज छठे स्थान पर रहे।

महिलाओं के ‘प्वाइंट रेस’ खिताब पर पोलैंड की कतारज्याना पोवलोवोस्का ने कब्जा जमाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493