कोतवाली पिहानी क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कस्बे के मंसूर नगर निवासी राहुल, निर्मल, दिनेश, प्रभु ने उसको अपने कमरे में धोखे से बुलाया और वह चली गई, लेकिन जब उनकी मंशा भांपी तो उसने भागने की कोशिश की, लेकिन सभी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
महिला का आरोप है कि उन लोगों ने उसे धमकी भी दी। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटी और घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी।
पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे, लेकिन जब उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई, तब उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया, जिसकेबाद मामला दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath