कुआलालम्पुर, 6 मार्च (आईएएनएस)। वर्ल्ड टीम टेबल टेनिस चैम्पियनशिप 2016 में यहां रविवार को फाइनल मुकाबले में चीन की महिला टीम ने जापान को 3-0 से मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
चीन का टेबल टेनिस प्रतियोगिता में यह 20वां खिताब है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, लियु शिवेन ने फाइनल मुकाबले के पहले दौर में जापान की एई फुकुहारा को 11-5, 11-6, 11-8 से मात देकर अपनी टीम को एक बेहतर शुरुआत दी।
दूसरा दौर में हालांकि, चीन की ली शिआयोशिया को जापानी प्रतिद्वंदी कासुमी इशिकावा के खिलाफ काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ा और आखिरी तीन सेट में 11-9, 11-3, 11-5 से बढ़त बनाकर जीत हासिल की।
तीसरे और आखिरी दौर में डिंग निंग को भी जापान की 15 वर्षीया मीमा इतो से काफी कड़ी प्रतिद्वंदिता मिली। पहला सेट हारने के बाद डिंग ने बेहतर वापसी की और फाइनल मुकाबला 11-7, 11-8, 11-1 से जीता।
चीन की महिला टीम के मुख्य कोच कोंग लिंगहुई ने कहा, “क्योंकि डिंग काफी स्थिर रूप से खेलती हैं, इसीलिए मैंने उन्हें फाइनल मुकाबले का तीसरा दौर खेलने का अवसर दिया।”
dharmpath.com dharmpath