लंदन, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक एड शीरन को एक साइकल दुर्घटना में उनके दाहिने बांह में चोट लग गई, जिसके बाद उनके आने वाले शो संकट में लग रहे हैं। वह 19 नवंबर को भारत में शो करने वाले हैं।
शीरन ने फेसबुक पर एक फोटो शेयर किया, “मेरी साइकल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मैं चिकित्सा सलाह की प्रतीक्षा कर रहा हूं, इससे मेरे आने वाले शो पर प्रभाव भी पड़ सकता है। आगे की खबर पाने के लिए बने रहे।”
उनके दाहिने बांह पर प्लास्टर और बाएं बांह पर नेवी रंग का बैंडेज लगा हुआ है।
‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार शीरन को यहां एक कार ने टक्कर मार दी।
उन्हें अगले कुछ हफ्तों में एशिया का दौरा करना है। उन्हें 19 नवंबर को भारत के मुंबई में शो करना है।
dharmpath.com dharmpath