‘साइकिल से दुनिया की सैर’ को फायरफॉक्स का समर्थन

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। प्रीमियम बाइक ब्रांड फायरफॉक्स बाइक्स ने 28 साल के साइकलिस्ट अभिषेक कुमार शर्मा के दो पहिए पर दुनिया घूमने के उनके सपने को साकार करने में मदद की है। उनकी यह यात्रा शुक्रवार को फ्रैंकफर्ट, जर्मनी से शुरू होगी। वे स्वच्छ भारत अभियान के लिए भारत भ्रमण कर चुके हैं और उसके सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें सम्मानित किया है।

अभिषेक कुमार शर्मा की ‘साइकिल पर दुनिया की सैर टूर’ का उद्देश्य जलवायु परिवर्तन और विश्व शांति जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार है। सबसे ऊर्जा दक्ष नगरीय यातायात साधन होने के नाते साइकिल चालन में ऊर्जा उपभोग को कम करने और जीवन-शक्ति बढ़ाने की बेहद ज्यादा क्षमता है। इस अभियान को मुख्य रूप से ‘वी फॉर वल्र्ड पीस’ अभियान कहा गया है। इस यात्रा का लक्ष्य 80 से ज्यादा देश, 5 महाद्वीप, 700 से ज्यादा शहर घूमना है, जिसमें वह लगभग 90,000 कि.मी. का सफर करेंगे और लगभग 1 करोड़ लोगों तक अपना संदेश पहुचाएंगे।

अभिषेक कुमार शर्मा एक विश्व यात्री, पर्यावरणविद्, साइकलिस्ट, कहानीकार और स्वप्नदर्शी हैं। वे विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच जागरूकता लाने का प्रयास कर रहे हैं और साथ ही इन संस्थानों को जलवायु परिवर्तन और विश्व शांति जागरूकता कार्यक्रम पर एक अध्याय आरंभ करने, सुखदायक और सेहतमंद जीवन जीने हेतु हर किसी के लिए योग और ध्यान के महत्व का प्रचार करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं।

फायरफॉक्स बाइक्स के सीईओ शिव इंदर सिंह ने कहा, “अभिषेक कुमार शर्मा के सोच में डालने वाले शब्द और कार्य यह साबित करते हैं कि दुनिया में अब भी बहुत अच्छाई है। साइकलिंग के प्रति उनका जुनून और बदलाव लाने का कारण बनने का विश्वास किसी भी व्यक्ति को उनकी राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है। वह अपने प्रकार के इकलौते हैं। मैं उनकी यात्रा के लिए दुआ करता हूं और मैं जानता हूं कि वे दुनिया भर के लोगों पर अपना सबसे अच्छा और सकारात्मक प्रभाव छोड़ने में कामयाब होंगे क्योंकि यही उनका लक्ष्य है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493