अब ईबे, येपमी पर ओला मनी से भुगतान

नई दिल्ली, 9 जून (आईएएनएस)। परिवहन एप ओला के डिजिटल भुगतान समाधान, ओला मनी ने गुरुवार को घोषणा की कि अब ओला वॉलेट के माध्यम से प्रमुख ऑनलाइन मार्केटप्लेस ईबे, येपमी और आस्कमीबाजार में भी भुगतान किया जा सकता है।

ईबे पर ओला मनी से भुगतान करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत छूट (21 जून तक मान्य) मिलेगी। इनमें से किसी भी प्लेटफॉर्म पर वेब पर या ऐप के जरिए भुगतान करते समय, ग्राहकों को अपने एक भुगतान विकल्प के रूप में ओला मनी को चुनने का विकल्प मिलेगा। ओला मनी अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद लाखों ग्राहकों के साथ देश के शीर्ष मोबाइल वॉलेट्स में से एक है।

ईबे इंडिया की निदेशक (विपणन) शिवानी सूरी ने कहा, “ईबे इंडिया मोबाइल वॉलेट्स की संभावना और सुविधा को भलीभांति समझता है। ओला मनी के साथ हमारी साझेदारी से हम अपने प्लेटफॉर्म पर ग्राहकों को खरीदारी का सबसे आसान एवं बाधारहित भुगतान अनुभव सुनिश्चित कर सकेंगे। ओला मनी वॉलेट की अनूठी स्थिति इसकी उच्च बारंबारता उपयोग, सक्रिय ग्राहक आधार और वॉलेट की उच्च औसत राशि में निहित है। हमें भरोसा है कि ओला मनी के साथ यह गठबंधन दोनों ही कंपनियों के लिए अत्यंत बहुमूल्य प्रस्ताव साबित होगा।”

ओला मनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रमुख पल्लव सिंह ने बताया, “ओला मनी ऐप का उपयोग पहले से ही मोबाइल रिचार्ज, पीयर टू पीयर ट्रांसफर, टिकटिंग और ऑनलाइन व ऑफलाइन मर्चेंट्स की विस्तृत रेंज के लिए किया जा रहा है। ओला मनी के साथ, हमारा सपना एक समग्र भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना है और ईबे, येपमी व आस्कमीबाजार के साथ हमारी साझेदारी उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493