नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को साइप्रस के साथ एक नौवहन समझौते को मंजूरी दे दी गई।
साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनेस्तेसियादेस की यात्रा के दौरान अप्रैल में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “नौवहन समझौते से दोनों देशों के बीच समुद्री व्यापार के विकास को बढ़ावा देने में आने वाली रुकावटों को दूर करने में सहयोग का रास्ता खुलेगा।”
बयान के अनुसार, एमओयू से दोनों देशों के बीच और साथ ही तीसरे देश से माल के परिवहन में भागीदारी को प्रोत्साहन मिलेगा। बयान में साथ ही कहा गया है कि इसका उद्देश्य रोजगार और काम की स्थितियों में सुधार और एक-दूसरे के जहाजों में कार्यरत कर्मियों का कल्याण भी है।
dharmpath.com dharmpath