एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया, “फतेहपुर के कोतवाली नगर निवासी रिटायर्ड ले. कर्नल राममान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी में बोनस देने व मैच्युरिटी का पैसा दिलाने के नाम पर आरबी सर्विसेस, बिओलो सर्विसेस, एसबीपी सॉल्यूशन व गोल्डेन सर्विसेस जैसी कंपनियों ने उनसे 86 लाख 70 हजार 10 रुपये की ठगी की थी।”
उन्होंने कहा, “इस मामले में जांच कर रही अपर पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह की टीम पहले ही बीते अगस्त में 53 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं इस मामले में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त राहुल सिंह को मंगलवार को गौतमबुद्धनगर के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित मैक्स हॉस्पिटल से गिरफ्तार किया गया।”
पूछताछ में अभियुक्त राहुल ने बताया, “मैं विगत कई वर्षो से विभिन्न कॉल सेंटरों को आआईओएलओ सर्विसेज नाम से अकाउंट उपलब्ध कराकर ठगी कराता था।”
उसके द्वारा यह भी बताया गया कि नोएडा, गाजियाबाद एवं दिल्ली में कई कॉल सेंटर खुले हैं, जिनके माध्यम से अब तक लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की जा चुकी है।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
dharmpath.com dharmpath