चेन्नई, 11 मई (आईएएनएस)। निजी क्षेत्र के साउथ इंडियन बैंक ने बुधवार को पिछले वित्त वर्ष में मुनाफा बढ़कर कुल 333.27 करोड़ रुपये होने की जानकारी दी है।
बम्बई स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल रपट में कंपनी ने कहा है कि उसे 31 मार्च, 2016 को खत्म वित्त वर्ष में कुल 333.27 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि 31 मार्च, 2015 को खत्म वित्त वर्ष में उसे 307.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
वहीं, बैंक की कुल आय में 31 मार्च, 2015 को खत्म वित्त वर्ष के 5,783.29 करोड़ रुपये के मुकाबले 31 मार्च, 2016 को खत्म वित्त वर्ष में 6,074.62 करोड़ रुपये की आय हुई है।
बैंक के बोर्ड ने शेयरधारकों को 50 पैसे से लेकर एक रुपये तक प्रति शेयर लाभांश देने का फैसला किया है, जिसे शेयरधारकों की स्वीकृति मिलनी बाकी है।
dharmpath.com dharmpath