साउदर्न रॉक के दिग्गज ग्रेग ऑलमैन का निधन

लॉस एंजेलिस, 28 मई (आईएएनएस)। अमेरिकी संगीतकार व गायक ग्रेग ऑलमैन का 69 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह अमेरिका में 70 के दशक में साउदर्न रॉक का जलवा बिखेरने वाले बैंड ऑलमैन ब्रदर्स के सदस्य थे।

‘वेरायटी डॉट कॉम’ ने उनके प्रबंधक माइकल लेहमैन के हवाले से बताया गया कि ऑलमैन का शनिवार को लिवर कैंसर के कारण निधन हो गया।

24 अप्रैल को ऑनलाइन रिपोर्टों में ऑलमैन के अस्पताल में भर्ती होने की बात कही गई थी, हालांकि लेहमैन ने इससे इनकार किया है।

ऑलमैन पिछले कुछ वर्षों में कई बीमारियों का सामना किया, जिसमें अनियमित दिल की धड़कन, श्वसन संक्रमण, हार्निया और यकृत प्रत्यारोपण शामिल था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछले कुछ महीनों में कई तय यात्राओं को रद्द कर दिया।

उन्होंने अपने दिवंगत भाई डुआन द ऑलमन के साथ मिलकर ब्रदर्स बैंड की सह-स्थापना की थी और एकल कलाकार के रूप में ऑलमन साउदर्न रॉक के अग्रणी कलाकारों में शामिल थे।

ऑलमैन की छह बार शादी और तलाक हुए। उनके तीन बेटे व दो बेटियां हैं, जिनकी मां अलग-अलग हैं।

लेहमैन ने बताया कि ऑलमैन के पार्थिव शरीर को मैकन के रोस हिल कब्रिस्तान में उनके भाई डुआन व उनके बैंड के सदस्य बेरी ओकली की कब्र के पास दफनाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493