साओ पाउलो ने कोलंबियाई कोच से करार किया

रियो डी जनेरियो, 27 मई (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब साओ पाउलो ने कोलंबिया के जुआन कार्लोस ओसोरियो को अपना नया कोच बनाया है।

ब्राजील के समाचार पोर्टल, लांसेंट पर मंगलवार को जारी एक रपट में कहा गया है कि 52 वर्षीय ओसोरियो क्लब के अध्यक्ष कार्लोस मिगुएल ऐडार के साथ मेडेलिन में पिछले सप्ताह हुई बातचीत के बाद क्लब से जुड़ने पर राजी हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वह मुरिकी रामल्हो का स्थान लेंगे, जिन्होंने अप्रैल में स्वास्थ्य कारणों से कोच पद से इस्तीफा दे दिया था।

ओसोरियो इसके पहले कोलंबिया के शीर्ष क्लब एटलेटिको नैशनल के साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने इस क्लब को 119 मैचों में से 69 में जीत दिलाने में मदद की थी।

इसके अतिरिक्त ओसोरियो ने मानचेस्टर सिटी में केविन कीगन के साथ एक सहायक कोच के रूप में चार वर्षो तक काम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493