Monday , 29 April 2024

Home » खेल » साओ पाउलो में वापसी की तैयारी में लुगानो

साओ पाउलो में वापसी की तैयारी में लुगानो

रियो डी जेनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। उरुग्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कप्तान डिएगो लुगानो कोपा लिबर्टाडोरेस क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में एटलेटिको मिनियेरो के खिलाफ होने वाले मुकाबले में साओ पाउलो क्लब में वापसी की राह पर हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 35 वर्षीय खिलाड़ी को 17 अप्रैल को ‘हैम्स्ट्रिंग’ की शिकायत हुई थी, जिसके बाद से अब तक उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला।

लुगानो ने शनिवार को टीम के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने टीम के मुख्य समूह से अलग हल्के तौर पर गेंद के साथ खेलने पर काम किया।

समाचार पत्र ‘फोल्हा दे एस. पाउलो’ में प्रकाशित बयान के अनुसार, यह जानकारी मिली कि लुगानो ने बेलो होरिजोंते में 18 मई को होने वाले मुकाबले हेतु पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हालांकि, संभावना है कि वह 11 मई को होने वाले मुकाबले में उपस्थिति नहीं दर्ज करा पाएंगे।

साओ पाउलो में वापसी की तैयारी में लुगानो Reviewed by on . रियो डी जेनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। उरुग्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कप्तान डिएगो लुगानो कोपा लिबर्टाडोरेस क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में एटलेटिको मिनियेरो के खिल रियो डी जेनेरियो, 8 मई (आईएएनएस)। उरुग्वे के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय कप्तान डिएगो लुगानो कोपा लिबर्टाडोरेस क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में एटलेटिको मिनियेरो के खिल Rating:
scroll to top