रियो डी जनेरियो, 2 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब जुवेंतस के मिडफिल्डर हार्नेस अपने पुराने ब्राजीलियाई क्लब साओ पाउलो में वापस जा सकते हैं।
हार्नेस की कोशिश अपने करियर को नए आयाम देने की है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हार्नेस जुवेंतस के कोच मासीमिलियानो अलेग्री को पसंद नहीं है। कोच ने अभी तक उन्हें सिर्फ 10 मैचों में ही मैदान पर उतारा है।
उनके क्लब छोड़ने की खबरें तब उड़ने लगीं जब बुधवार को उन्हें चैम्पियंस लीग की टीम में नहीं चुना गया।
यूओएल न्यूज पोर्टल ने कहा है कि साओ पाउलो ब्राजील के पूर्व खिलाड़ी को अपने साथ वापस जोड़ने पर विचार कर रहा है साथ ही चीन के एक क्लब ने भी खिलाड़ी में रुचि दिखाई है।
हार्नेस ने अपना करियर साओ पाउलो के साथ शुरू किया था जिसके बाद वह 2010 में लाजियो में गए। उन्होंने 27 बार ब्राजील की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है।
dharmpath.com dharmpath