जेएनयू में ‘मोदी सूत्र’ पर परिचर्चा 3 फरवरी को (लीड-1)

नई दिल्ली, 2 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 3 फरवरी को ‘मोदी सूत्र’ पुस्तक का विमोचन होगा और साथ ही इस पर परिचर्चा होगी।

‘मोदी सूत्र’ वरिष्ठ पत्रकार हरीश चन्द्र बर्णवाल ने लिखी है। यह पुस्तक हैरी पॉटर सीरीज छापने वाले ब्लूम्सबरी प्रकाशन से छपकर आई है।

पुस्तक पर होने वाली परिचर्चा में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के निदेशक राम बहादुर राय, आईआईएमसी के महानिदेशक के. जी. सुरेश, समाचार चैनल आज तक के एंकर और एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट) सईद अंसारी, हिन्दुस्थान समाचार (एजेंसी) के निदेशक और राज्य सभा सदस्य आर.के. सिन्हा और जेएनयू के प्रोफेसर अश्विनी महापात्रा भाग लेंगे।

हरीश चन्द्र बर्णवाल पिछले 15 साल से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं और अब तक उन्होंने पांच पुस्तकें लिखी हैं। उन्हें भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार और हिंदी अकादमी पुरस्कार मिल चुके हैं।

पुस्तक ‘मोदी सूत्र’ में मोदी के विभिन्न जगहों पर दिए भाषणों एवं वक्तव्यों से 283 सूत्र निकाले गए हैं। मोदी को जानने के लिए इन सूत्रों को पढ़ा सकता है।

बर्णवाल, नरेंद्र मोदी पर इससे पहले भी एक किताब ‘मोदी मंत्र’ लिख चुके हैं। इन्होंने इसे तब लिखा था, जब भारतीय जनता पार्टी ने मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार चुना था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493