साकिब सलीम का ‘रेयान रेनॉल्ड्स डेडपूल वर्कआउट’ जोरों पर

मुंबई, 3 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता साकिब सलीम ने बताया कि उन्होंने आगामी फिल्म ‘रेस 3’ के लिए ‘रेयान रेनॉल्ड्स डेडपूल वर्कआउट’ करना शुरू कर दिया है।

हालांकि, फिल्म में उनके किरदार का अभी खुलासा नहीं हुआ है। अभिनेता अपने किरदार में ढलने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं।

साकिब ने बताया, “मैं एक दिन में दो घंटे व्यायाम करता हूं। यह कार्डियो में खिंचाव के लिए महत्वपूर्ण है। शरीर में लचीलापन बरकरार रखने के लिए एक सप्ताह में कम से कम दो बार योग अभ्यास करता हूं।”

उन्होंने बताया, “मैंने ‘रेयान रेनॉल्ड्स डेडपूल वर्कआउट’ नामक व्यायाम शुरू कर दिया है, जो बहुत मुश्किल है लेकिन मुझे यकीन है कि इससे मुझे वांछित परिणाम मिलेंगे।”

‘रेस’ फ्रेंचाइजी के तीसरे सीक्वल में सुपरस्टार सलमान खान, बॉबी देओल और जैकलिन फर्नाडीज भी प्रमुख भूमिका में हैं।

सलमान संग पहली बार काम के बारे में उन्होंने कहा, “सलमान ‘भाई’ हमेशा एक बड़ी प्रेरणा रहे हैं। मैंने हमेशा उन्हें देखा, इसलिए उनके साथ फिल्म में साथ काम के लिए उत्साहित हूं।”

रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित, ‘रेस 3’ की शूटिग जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493