हॉलीवुड यौन दुर्व्यवहार मामला आंखें खोल देने वाला : केनेथ ब्रनाग

लॉस एंजेलिस, 3 नवंबर (आईएएनएस)। आइरिश अभिनेता व फिल्मकार केनेथ ब्रनाग ने हॉलीवुड में यौन दुर्व्यवहार के मामले को समाज के लिए ‘आंखें खोल देने वाली भयावह चेतावनी’ बताया है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, 56 वर्षीय अभिनेता का मानना है कि फिल्म उद्योग में कई जानी-हस्तियों के ऊपर लगे यौन दुर्व्यवहार के मामलों ने इस मुद्दे पर प्रकाश डाला है और यह समय के साथ ‘बेहतर के लिए बदलाव’ को बढ़ावा देगा।

ब्रनाग ने टीवी शो ‘लॉरेन’ में कहा, “मुझे यह बहुत बड़े परिवर्तन की तरह महसूस हो रहा है। यह शक्ति के दुरुपयोग के बारे में हैं और यह न सिर्फ हॉलीवुड बल्कि साफ तौर पर कई क्षेत्रों में और अन्य कार्यस्थलों पर भी है।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि यह उस चीज के लिए एक भयावह आंखें खोल देने वाली चेतावनी है, जिसे कभी स्वीकार नहीं किया गया है और कभी स्वीकार नहीं किया जा सकता और अब कुछ हद तक मैं बेहतरी की दिशा में बदलाव की उम्मीद करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493