साक्षी महाराज को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। उधर, गृह मंत्रालय ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। गौरतलब है कि अपने विवादित बयानों के लिए पहचाने वाले साक्षी महराज हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।

साक्षी महराज ने कहा, “हर मुसलमान आतंकी नहीं होता है, लेकिन हमेशा आतंकी मुसलमान ही निकलता है। मैं हमेशा आतंकवाद के खिलाफ बोलता रहता हूं यही वजह है कि मुझे जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने बताया कि मुझे पहले भी अल कायदा से धमकी मिल चुकी है।”

साक्षी महराज ने बताया, “शुक्रवार को मेरा मोबाइल फोन मेरे निजी सचिव अशोक के पास था। गुरुवार रात करीब 9.11 बजे मेरे मोबाइल फोन पर 240940693 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि 11 मार्च के बाद तुम्हें बम से उड़ा दिया जायेगा।”

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। धमकी देने वाले मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। इसके अलावा एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493