सागर में डंपर की टक्कर से 3 युवकों की मौत, लोगों ने किया हंगामा

सागर, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मंगलवार की रात को एक डंपर की टक्कर से मोटर साइकिल सवार तीन युवकों की मौत से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बुधवार की सुबह जमकर हंगामा किया। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, मोतीनगर थाना क्षेत्र की धर्मश्री बस्ती में मंगलवार की रात मोटर साइकिल से जा रहे तीन युवकों को एक डंपर ने कुचल दिया, जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। रात में स्थानीय लोगों ने उपद्रव किया, मगर पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार की सुबह फिर कुछ युवक इकट्ठा हुए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही आगजनी की कोशिश की। पुलिस ने इन उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया। फिलहाल डंपर चालक पुलिस की हिरासत में है। भीड़ ने डंपर चालक की पिटाई भी की है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493