सागर में दो दिन बाद ईवीएम पहुंचने पर नायब तहसीलदार निलंबित

सागर, 2 दिसंबर(आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में मतदान के दो दिन बाद ईवीएम पहुंचने पर नायब तहसीलदार (सहायक निर्वाचन अधिकारी) राजेश मेहरा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है।

आधिकारिक तौर पर शनिवार देर शाम को जारी बयान में बताया गया कि, सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मतदान के दो दिन बाद जिला मुख्यालय लाई गई थी। इस मामले पर शनिवार को जिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट संभागायुक्त को दी, जिस पर संभागायुक्त मनोहर दुबे ने नायब तहसीलदार को अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।

निलंबन अवधि में मेहरा का मुख्यालय कार्यालय उपायुक्त भू-अभिलेख सागर में नियत किया गया है। निलंबन काल में मेहरा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

ज्ञात हो कि, राज्य में 28 नवंबर को मतदान हुआ था और मतदान के दो दिन गुजरने के बाद शुक्रवार शाम को खुरई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम को एक बस से लाया गया था, इस बस में नंबर तक नहीं था।

इन ईवीएम पर कांग्रेस ने सख्त ऐतराज जताते हुए, मशीनों को स्ट्रॉन्ग रूम में रखने पर आपत्ति जताई थी, जिसके चलते बाद में इन मशीनों को जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में रखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493