साजिश की शोध पर झांसी में बैठी भाजपा : सपा

पार्टी ने कहा कि कानून व्यवस्था के साथ किसानों को लेकर भाजपा की चिंता पर आश्चर्य होता है। लगता है, अफवाहंे फैलाकर और जुमलेबाजी की कला पर राजनीति का मंसूबा पाले भाजपा नेता झांसी में यह शोध करने बैठे है कि उत्तर प्रदेश को किस तरह अपनी साजिशों की प्रयोगशाला बना सके।

पार्टी का कहना है कि भाजपा के पास चूंकि अपनी उपलब्धियां बताने को कुछ नहीं है, इसलिए वे समाजवादी सरकार के साथ उत्तर प्रदेश की भी बदनामी करने में लगे हैं।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र चैधरी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार को दो साल हो गए हैं। गए दो सालों में भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। एक करोड़ नौकरी का कहीं अता-पता नहीं है। सीमाएं असुरक्षित हैं। आए दिन चीन-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ होती रहती है। देश के अंदर सांप्रदायिक और जातीय संघर्ष की वारदातें थम नहीं रही हैं।

उन्होंने कहा कि झांसी में भाजपा नेतृत्व ने किसानों के लिए भी घड़ियाली आंसू बहाए लेकिन हकीकत में भाजपा किसान विरोधी और पूंजी वाले घरानों की पक्षधर है।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि समाजवादी पार्टी सिद्धांतत: गरीबों, किसानों, महिलाओं और अल्पसंख्यकों का हित संरक्षण करती है। समाजवादी पार्टी के कारण ही भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति उत्तर प्रदेश में कभी भी पनप नहीं सकी। धर्म निरपेक्षता के लिए मुलायम सिंह यादव ने सांप्रदायिकता से हमेशा लोहा लिया है।

चौधरी ने कहा कि भाजपा का अटूट रिश्ता बसपा के साथ रहा है। इस सच्चाई पर बार-बार भ्रम के जरिए पर्दा नहीं डाला जा सकता।

सपा प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेता केवल अशांति और अराजकता पैदा करने तथा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिशों में लगे रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए कि समाजवादी सरकार की प्रतिबद्धता धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और समाजवादी व्यवस्था के लिए ही रहेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493