साझा सेवा केंद्रों के नेटवर्क में शामिल हुआ ईपीएफओ

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। ईपीएफ सदस्यों को पेशकश की जाने वाली सुविधा की पहुंच का विस्तार करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अब साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के नेटवर्क में शामिल हो गया है।

इस आशय के सहमति पत्र (एमओयू) पर ईपीएफओ और सीएससी ई-गवर्नेस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी एसपीवी) ने 25 अक्टूबर को हस्ताक्षर किए। यह एमओयू आरंभ में 5 वर्षो की अवधि के लिए है।

शुरुआत में ईपीएफओ की कर्मचारी पेंशन योजना के पेंशनभोगी सीएससी नेटवर्किं ग के अनेकानेक प्वाइंट्स ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) के साथ-साथ ईपीएफओ कार्यालयों में उपलब्ध इन केंद्रों के जरिए जीवन प्रमाण पत्र कार्यक्रम के माध्यम से अपने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्रों को पेश कर सकते हैं। ऐसे में दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगी कागज आधारित जीवन प्रमाण पत्र दाखिल करने के लिए ईपीएफ कार्यालयों अथवा अपने बैंकों तक जाने के खर्च के साथ-साथ इससे जुड़ी असुविधा से बच सकते हैं।

साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) के नेटवर्क की गिनती दुनिया के सबसे बड़े सरकारी मंजूरी प्राप्त ऑनलाइन सेवा डिलीवरी चैनलों में होती है। साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) और इसके नेटवर्क के बारे में और ज्यादा जानकारी वेबसाइट पर हासिल की जा सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493