नई दिल्लीःदेशभर में आम चुनाव को लेकर सात चरणों में मतदान किए जा रहे हैं. इसमें में छह चरणों में मतदान पूरे हो गए हैं. वहीं 1 जून को सातवें और अंतिम चरण के लिए मतदान किए जाएंगे. गुरुवार (30 मई) को शाम को 5 बजे आचार सहिंता लागू हो जाएगी जिसके बाद 76 दिनों तक चल रहा चुनावी शोर थम जाएगा. वहीं 1 जून को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 57 संसदीय सीटों के लिए मतदान होगा. इनमें पश्चिम बंगाल की 9 सीटें, बिहार की 8 सीटें, उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटें, झारखंड की 3 सीटें ओडिशा की 6 सीटें, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें, और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 1 सीट पर वोट डाले जाएंगे. सातवें चरण में कुल 904 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. लोकसभा चुनाव से जुड़े हर अपडेट्स को पढ़ने के लिए आप india.com के इस ब्लॉग पर बने रहें.
dharmpath.com dharmpath