नई दिल्ली- बिहार चुनाव के साथ ही छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की आठ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी हुए हैं। एक केंद्र शासित प्रदेश समेत कुल सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आ रहे हैं। जिन राज्यों की विधानसभा सीटों के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई थी, उनमें बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड, पंजाब, राजस्थान, ओडिशा, तेलंगाना और मिजोरम की एक-एक विधानसभा सीटें हैं।
राजस्थान की अंता (बारां) सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने 15 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की। बीजेपी उम्मीदवार मोरपाल समन दूसरे नंबर पर रहे जबकि निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा भाया तीसरे नंबर पर रहे। दरअसल एक आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बीजेपी विधायक कंवर लाल मीणा को अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद यह उपचुनाव जरूरी हो गया था।
dharmpath.com dharmpath