सफर के दौरान बुजुर्गों को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए जानते हैं IRCTC का वो सीक्रेट जिससे की अब सीनियर सिटिजन की सीट को निचली सीट के लिए कंफर्म किया जा सकता है.. चलिए जानते हैं कैसे.
कुछ ही दिन पहले Reddit ने एक वीडियो शेयर करते हुए इस ट्रिक को साझा किया है. जिसमें बताया कि जब भी कभी दो सीनियर सिटिजन एक साथ यात्रा करते हैं तो उन्हें आराम से लोअर बर्थ में सीट मिल जाती है. लेकिन जब एक साथ तीन या उससे ज्यादा सीनियर एक साथ टिकट बुक करते हैं तो इससे नीचे की सीट मिलना मुश्किल होता है.
Reddit पर जारी वीडियो में सलाह दी है कि अगर कभी दो से ज्यादा सीनियर सिटिजन एक साथ सफर करते हैं तो उन्हें दो-दो लोगों के हिसाब से टिकट बुक करनी चाहिए. इससे लोअर बर्थ मिलने में आसानी हो जाती है.
आपको बता दें कि IRCTC एक ऑप्शन देता है जिसके जरिए सबसे पहले ‘Book only if lower berth is available’ पर जाना होता है. ऐसे में अगर लोअर बर्थ खाली होता है तो टिकट आराम से बुक हो जाती हैं. जबकि अगर सीट खाली नहीं होती तो टिकट बुक नहीं होती.
IRCTC का ये फीचर खास तौर पर उन यात्रियों के लिए मददगार है जिनको ऊपर की सीट पर चढ़ने में परेशानी होती है. जिसमें 45 साल से ऊपर की महिलाएं, प्रेग्नेंट महिलाएं और दिव्यांग और बुजुर्ग लोग शामिल हैं.