साध्वी प्राची के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

नई दिल्ली, 7 अगस्त (आईएएनएस)। राज्यसभा में विपक्ष के 20 सदस्यों ने शुक्रवार को सभापति हामिद अंसारी को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्वी प्राची के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का एक नोटिस दिया। साध्वी प्राची ने कथित तौर पर कहा था कि संसद में 1-2 आतंकवादी हैं।

जनता दल (युनाइटेड) के नेता के.सी.त्यागी ने आईएएनएस से कहा कि यह विवादित टिप्पणी गुरुवार को की गई थी। विशेषाधिकार हनन का नोटिस देने वाले 20 सदस्यों में त्यागी भी शामिल हैं।

त्यागी ने कहा, “साध्वी प्राची की टिप्पणी संसद की गरिमा के खिलाफ है। हमने सभापति से नोटिस को स्वीकार कर उस पर चर्चा शुरू कराने तथा कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।”

उन्होंने कहा कि नोटिस पर कांग्रेस सदस्य गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा व अंबिका सोनी तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के नीरज शेखर, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के सीताराम येचुरी एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के डी.राजा व अन्य ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

उल्लेखनीय है कि विहिप की नेता ने रूड़की में कथित तौर पर कहा था कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि संसद में एक या दो आतंकवादी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493