सानिया और हिंगिस की पहली हार (लीड-1)

स्ट्टगार्ट, 23 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी को एक साथ खेलते हुए बुधवार को पहली प्रतिस्पर्धी हार मिली।

सानिया और हिंगिस को पोर्श टेनिस ग्रां प्री में पेट्रा मार्टिक और स्टेफाने वोग ने सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया।

मार्टिक और वोग पहली बार साथ-साथ खेल रही हैं। दोनों ने व्यक्तिगत तौर पर एक-एक डब्ल्यूटीए खिताब जीते हैं।

बुधवार की हार से पहले सानिया और हिंगिस ने इंडियन वेल्स, मियामी ओपन और चार्ल्सटन में खिताब जीता था।

इस विजयी अभियान की वजह से ही सानिया बीते सप्ताह ही विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला युगल खिलाड़ी बनी थीं।

सानिया तो बुधवार को पूरी लय में थीं लेकिन उनकी जोड़ीदार पूरी तरह फिट नहीं थीं। हिंगिस का मैच के दौरान बैक इंजुरी के लिए इलाज भी किया गया।

सानिया और हिंगिस सीजन के अंत में होने वाले डब्ल्यूटीए चैम्पियनशिप के लिए लीडरबोर्ड पर नम्बर-1 जोड़ीदार हैं। इस चैम्पियनशिप का आयोजन अक्टूबर-नबम्वर में सिंगापुर में होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493