सानिया-मार्टिना ईस्टबॉर्न ओपन से बाहर

ईस्टबॉर्न (इंग्लैंड), 26 जून (आईएएनएस)। भारत के सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस यहां जारी ईस्टबॉर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में हार गईं।

सानिया और मार्टिना को शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस की केरोलिन गार्सिया और स्लोवानिया की कैटरीना श्रेबोतनिक ने एक घंटे 22 मिनट में 7-5, 6-4 से हराया।

गार्सिया और श्रेबोतनिक ने यह मैच पांच ब्रेक सर्विस के दम पर जीता जबकि सानिया और मार्टिना दो मौकों पर ही विपक्षी दल की सर्विस ब्रेक कर सकीं।

इस मैच में कुल 129 अंक बंटे जिसमें से गार्सिया और श्रेबोतनिक 69 अंक हासिल करने में सफल रहीं।

विलंबलडन से पहले ईस्टबॉर्न ओपन को अभ्यास का अच्छा मौका माना जाता है। इस टूर्नामेंट के बाद ही एकमात्र ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम विंबलडन का आयोजन होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493