सानिया-मार्टिना को वुहान ओपन खिताब (लीड-1)

वुहान (चीन), 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने शनिवार को वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब जीत लिया।

सानिया और मार्टिना ने टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में रोमानिया की इरिना केमिला बेगू और मोनिका निकेलेस्कू को 6-2, 6-3 से सीधे सटों से मात दी।

सानिया और मार्टिना ने इस टूर्नामेंट में एक भी सेट नहीं गंवाया और खिताब तक पहुंचीं। इस जोड़ी ने खिताब के लिए मोनिका और बेगू को एक घंटे नौ मिनट में मात दी।

इस साल सानिया और मार्टिना की बेगू और मोनिका पर यह दूसरी जीत है। इससे पहले मई में रोम में हुए इटेलियन ओपन के दूसरे दौर में भारतीय-स्विस जोड़ी ने रोमानियाई जोड़ीदारों को 6-4, 6-1 से हराया था।

यह इस युगल जोड़ी की इस साल सातवीं खिताबी जीत है। इस साल यह जोड़ी विंबलडन और अमेरिकी ओपन भी जीत चुकी है।

मार्टिना को अपना जोड़ीदार बनाने के बाद से सानिया लगातार विश्व की शीर्ष वरीय महिला युगल खिलाड़ी बनी हुई हैं। वह इस मुकाम पर पहुंचने वाली पहली भारतीय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493