‘गुड्डू की गन’ का ट्रेलर सोमवार को होगा जारी

मुंबई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। कुणाल खेमू अभिनीत फिल्म ‘गुड्डू की गन’ का ट्रेलर सोमवार को जारी होगा। अभिनेता ने ट्विटर पर यह जानकारी दी।

शांतनु राय छिब्बर और शीर्षक आनंद निर्देशित फिल्म में पायल सरकार और अपर्णा शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

कुणाल ने ट्विटर पर लिखा, “दो दिनों के बाद आप गोवर्धन प्रसाद उर्फ गुड्डू से मिलेंगे। ट्रेलर के लिए सिर्फ दो दिन बचे।”

बॉक्स ऑफिस पर कुणाल का मुकाबला उनकी पत्नी सोहा अली खान से ही है, जिनकी वीर दास के साथ ’31 अक्टूबर’ फिल्म उसी दिन प्रदर्शित होने जा रही है, जिस दिन कुणाल की फिल्म रिलीज होगी। दोनों फिल्में 30 अक्टूबर को प्रदर्शित हो रही हैं।

कुणाल और सोहा इस साल जनवरी में विवाह बंधन में बंधे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493