‘काबली’ का मलेशिया शेड्यूल 19 अक्टूबर से

चेन्नई, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म ‘काबली’ की टीम 19 अक्टूबर से मलेशिया में शूटिंग शुरू करेगी। वहां फिल्म की शूटिंग पूरे एक महीने तक चलेगी।

फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “टीम 19 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक पूरे एक महीने मलेशिया में शूटिंग करेगी।”

सूत्र ने कहा, “निमार्ताओं ने शुरू में मलेशिया में और अधिक समय के लिए शूटिंग की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरी मिनट में बदलाव करते हुए सिर्फ एक महीने की शूटिंग का फैसला लिया गया।”

फिल्म का बचा हुआ हिस्सा यहां आदित्यराम स्टूडियोज और ईवीपी वल्र्ड में शूट होगा।

पा. रंजीत निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैरशन और धन्सिका भी प्रमुख भूमिका में है।

सूत्र के अनुसार, नई अतिरिक्त अभिनेत्री ऋत्विका हैं, जिन्हें इससे पहले रंजीत की तमिल फिल्म ‘मद्रास’ में देखा गया था।

उन्होंने कहा, “फिल्म मद्रास में ऋत्विका ने भावुक किरदार निभाया था। इसमें वह इससे बिलकुल अलग नाकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।”

फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह यहां के एक स्थानीय डॉन के जीवन पर आधारित है।

कलैपुलि एस. थानु निर्मित यह फिल्म 15 अप्रैल, 2016 को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493