सानिया-मार्टिना चीन ओपन के फाइनल में पहुंचीं

बीजिंग, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत की शीर्ष महिला टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी स्विस जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस शुक्रवार को यहां जारी चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं।

सानिया और मार्टिना ने सेमीफाइनल में चीन की चेन लियां और याफान वांग की जोड़ी को हराया। बीते सप्ताह वुहान में खिताबी जीत हासिल करने वाली इस जोड़ी ने 47 लाख डॉलर इनामी टूर्नामेंट के अंतिम्-4 दौर के मैच में 6-2, 6-3 से जीत हासिल की।

भारतीय-स्विस जोड़ी ने 24 के बदले 32 सर्विस प्वाइंट हासिल किए। इसके अलावा विजेता जोड़ी ने 25 रिटर्न प्वाइंट भी बनाए। दूसरी ओर, चीनी जोड़ीदार सिर्फ 20 रिटर्न पवाइंट हासिल कर सकीं।

इस साल दो ग्रैंड स्लैम सहित कुल आठ खिताब जीत चुकी इस जोड़ी ने गुरुवार को बीजिंग ओलम्पिक ग्रीन टेनिस सेंटर में खेले गए क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की जूलिया गोर्गेस और चेक गणराज्य की केरोलिना प्लीसकोवा को एक घंटे 20 मिनट में 7-6 (5), 6-4 से हराया था।

सानिया लगातार चौथी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं। इससे पहले वह 2013 में जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक के साथ यहां खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493