बंगाल नगर निकाय के लिए 11 बूथों पर पुनर्मतदान जारी

कोलकाता, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार को 11 मतदान केंद्रों पर नगर निकाय चुनाव के लिए पुनर्मतदान जारी है।

विधाननगर नगर निगम के नौ मतदान केंद्रों, जबकि आसनसोल नगर निगम के दो मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है।

दोनों नगर निगमों के चुनाव परिणामों की घोषणा 10 अक्टूबर को होगी।

विपक्षी पार्टियों-वाम मोर्चा, कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- ने यह कहकर शुक्रवार को हुए मतदान का बहिष्कार किया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त अलापन बंदोपाध्याय राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में काम कर रहे हैं।

वाम मोर्चा, कांग्रेस व भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस द्वारा व्यापक तौर पर हिंसा व भ्रष्टाचार का हवाला देते हुए तीन अक्टूबर को हुए मतदान को रद्द करने की मांग की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493