सामाजिक चेतना पर आधारित फिल्म ‘क्रिना’ 8 जून को रिलीज होगी

पटना, 12 मई (आईएएनएस)। पार्थ फिल्मस इंटरनेशनल द्वारा निर्मित हिंदी सामाजिक फिल्म ‘क्रिना’ आठ जून को पूरे भारत में एक साथ रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

फिल्म के निर्माता हरविन्द सिंह चौहान ने शनिवार को आईएएनएस को बताया कि ‘क्रिना’ एक एक्शन, सामाजिक ड्रामा फिल्म है, जो अन्य फिल्मों से हट कर है। अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से यह फिल्म बेहद खूबसूरत और असरदार बन गई है।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म को आधुनिक तकनीक से श्यामल. के मिश्रा ने निर्देशित किया है।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ मधुर संगीत भी है जिसे खूबसूरती से सजाया गया है। इस फिल्म के गीत दर्शकों को कर्णप्रिय लगेंगे। इस फिल्म में गरीब समुदायों के कई अनछुए पहलुओं को बारीकी से दिखाने का प्रयास किया गया है।

इस फिल्म में नवोदित कलाकार पार्थ सिंह चौहान, तुनिषा शर्मा के अलावा दर्शक इंदर कुमार, दीप शिखा, शाहबाज खान, सुदेश बेरी, सुधा चंद्रन अभिनय करते दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493