श्रीनगर, 12 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में शनिवार को बिजली गिरने से एक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने कहा कि उत्तेर्सू गांव में बिजली गिरने से मुजफ्फर अहमद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पास खड़े दो व्यक्ति बेहोश हो गए।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में जम्मू एवं कश्मीर में तेज हवाओं के साथ बिजली गरजने की भी संभावना जातई है।
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को तेज हवाओं के कारण जान-माल का नुकसान हुआ और कई स्थानों पर पेड़ टूट कर गिर गए।
dharmpath.com dharmpath