कांग्रेस ने गोवा में पूर्णकालिक मुख्यमंत्री की मांग की

पणजी, 12 मई (आईएएनएस)। गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा से एक दिन पहले कांग्रेस ने बीमार मनोहर पर्रिकर के स्थान पर तत्काल एक नए मुख्यमंत्री नियुक्त करने की मांग की है।

पणजी, 12 मई (आईएएनएस)। गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह की यात्रा से एक दिन पहले कांग्रेस ने बीमार मनोहर पर्रिकर के स्थान पर तत्काल एक नए मुख्यमंत्री नियुक्त करने की मांग की है।

पर्रिकर का अमेरिका के एक अस्पताल में ‘पैंक्रियाटिक कैंसर’ का इलाज चल रहा है।

पूर्व केंद्रीय कानून राज्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाकांत खलप ने यह भी कहा कि कांग्रेस राज्य चलाने के लिए पर्रिकर द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय मंत्री परामर्श समिति की ‘संवैधानिकता’ के संबंध में बंबई उच्च न्यायालय की पणजी पीठ में याचिका दाखिल करेगी।

खलप ने राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडांकर की उपस्थिति में कहा, “हम शाह से पर्रिकर के स्थान पर एक पूर्णकालिक मुख्यमंत्री नियुक्त करने की मांग करते हैं। 2017 में, हमें सरकार बनाने के लिए लोगों का जनादेश मिला था, लेकिन शाह ने हमसे इस मौके को हड़प लिया।”

उन्होंने कहा, “राज्य के पास अपना पूर्णकालिक मुख्यमंत्री नहीं है और भाजपा एक पूर्णकालिक मुख्यमंत्री देकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की इच्छुक भी नहीं है।”

पर्रिकर अपनी बीमारी का इलाज कराने इस वर्ष मार्च में अमेरिका गए थे। इससे एक माह पहले पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच के दौरान उन्हें पैंक्रियाटिक कैंसर होने का पता चला था।

खलप ने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि गोवा की उच्च न्यायालय पीठ राज्य को असंवैधानिक तरीके से चलाने के मुद्दे पर संज्ञान लेगी।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “तीन व्यक्तियों द्वारा राज्य चलाने का कोई प्रावधान नहीं है। इस वजह से प्रशासन में अफरा-तफरी है। हम इस समिति की नियुक्ति को चुनौती देते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493