नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में शुरू की गई तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पंजीकरण कराने वालों की संख्या 10 करोड़ पार कर जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
एक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “तीन सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत एक महीने में पंजीकरण 10 करोड़ को पार कर गए हैं। यह अत्यंत खुशी की बात है।”
उन्होंने कहा कि इससे भी अधिक खुशी की बात यह है कि हमारे दस करोड़ भाई बहन सामाजिक सुरक्षा नेटवर्क के अंतर्गत शामिल हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति लोगों का उत्साह और बैंकों के प्रयास भी सराहनीय रहे हैं। इन्हीं की बदौलत रिकॉर्ड पंजीकरण संभव हो पाया है।
dharmpath.com dharmpath