सामान्य जीवन में लौटना चाहते हैं केनी वेस्ट

लॉस एंजेलिस, 15 दिसम्बर (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट सामान्य जिंदगी में लौटना चाहते हैं और खुद को एकांत में बंद करके नहीं रखना चाहते।

केनी (39) को हाल ही में अत्यधिक थकान और डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया था, लेकिन अब वह घर में हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर वह अब भी उलझन में हैं। वह सामान्य जीवन में लौटने का प्रयास कर रहे हैं।

सूत्र ने पत्रिका ‘क्लोजर’ को बताया, “केनी फिर से सार्वजनिक तौर पर नजर आ रहे हैं और वह सामान्य जीवन में लौटने के लिए उत्सुक हैं।”

सूत्र ने कहा, “जो कुछ भी हुआ, उसे लेकर वह अब भी उलझन में हैं, लेकिन वह एकांत में नहीं रहना चाहते।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493