‘सामान्य मॉनसून से वाणिज्यिक वाहन ऋण में वृद्धि होगी’

सिंगापुर, 8 जून (आईएएनएस)। क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों मूडीज इंवेस्टर सर्विस और आईसीआरए ने गुरुवार को कहा कि समय पर देश में एक समान आए मॉनसून से खुदरा ऋण में बढ़ोतरी होगी, जोकि नोटबंदी के कारण प्रभावित हुई है।

बयान के मुताबिक, मूडीज का मानना है कि सामान्य मॉनसून से वाणिज्यिक वाहनों (सीवी) के ऋण में बढ़ोतरी होगी। इससे परिसंपत्ति आधारित सिक्यूरिटीज (एबीएस) लेन-देन में भी बढ़ोतरी होगी।

आईसीआरए के मुताबिक, इसके अलावा सामान्य मॉनसून और सरकारी मदद से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार से खुदरा ऋण के परिसंपत्ति गुणवत्ता पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा, जैसे ट्रैक्टर और माइक्रोफाइनेंस ऋण आदि।

भारतीय मौसम विभाग और मौसम संबंधी सूचना सेवा देनेवाली निजी कंपनी स्काईमेट ने सामान्य और सब जगह पर्याप्त मॉनसून पहुंचने का अनुमान लगाया है। इसका मतलब इस साल सामान्य औसत से 96 फीसदी तक बारिश होने का अनुमान है।

मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस के विश्लेषक व सहायक उपाध्यक्ष दिपांशु रुस्तगी ने कहना है, “खेतों से बाजार तक कृषि उत्पादों को पहुंचाने में सड़क परिवहन की बड़ी भूमिका है। मॉनसून सामान्य रहने का फायदा वाणिज्यिक वाहन ऑपरेटरों को भी मिलेगा।”

आईसीआरए के बयान के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों में माइक्रोफाइनेंस ऋण में 50 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493