कानपुर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सामूहिक दुष्कर्म के बाद 13 वर्षीय किशोरी द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की घटना सामने आई है।
पीड़िता के परिवार के सदस्यों का दावा है कि किशोरी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से उदास थी, इसके साथ ही पड़ोस की कुछ महिलाओं ने उसे दुष्कर्म को लेकर ताना भी मारा था।
किशोरी के तीन पड़ोसियों ने कथित तौर पर 13 जुलाई को उसे अगवा करने के बाद उसका दुष्कर्म किया था, जिसके बाद शनिवार को किशोरी अपने कमरे में फंदे से लटकती पाई गई।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्व) राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि मामले के जांच के आदेश दिए गए हैं।
dharmpath.com dharmpath