लॉस एंजेलिस, 11 मई (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री सारा हार्डिग का प्रेम संबंध उनकी छरहरी काया पर भारी पड़ रहा है।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 33 वर्षीया सारा अपने प्रेमी जेसन के प्रेम में पागल हैं। सारा तीन महीने से जेसन के साथ हैं और इस रिश्ते का उनकी छरहरी काया पर बुरा असर पड़ रहा है।
पत्रिका ‘क्लोजर’ के अनुसार सारा ने कहा, “जेसन के साथ सब कुछ कमाल का है। मैं इस वक्त बेहद खुश हूं। मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं, लेकिन मेरा वजन बढ़ गया है। प्रेम संबंध में होना आपकी छरहरी काया के लिए नुकसानदेह है।”
सारा ने आगे कहा, “हालांकि यह बुरा नहीं है। इससे सुकून भी मिलता है। मेरा वजन बढ़ गया है, लेकिन अब भी मैं छरहरी हूं।”
dharmpath.com dharmpath