सार्वकालिक महान खिलाड़ियों में हैं मेसी : गुआर्डियोला

म्यूनिख, 13 मई (आईएएनएस)। जर्मनी के शीर्ष फुटबाल क्लब बायर्न म्यूनिख के मैनेजर पेप गुआर्डियोला का मानना है कि स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एफसी बार्सिलोना के कारिश्माई स्ट्राइकर लियोनेल मेसी ‘सार्वकालिक महान खिलाड़ी’ हैं।

बार्सिलोना के साथ चैम्पियंस लीग के दूसरे चरण के सेमीफाइनल मुकाबले में 3-2 से जीत हासिल करने के बावजूद बायर्न कुल 3-5 से हारकर फाइनल में प्रवेश नहीं कर सका।

सेमीफाइनल के पहले चरण के मैच में बायर्न को बार्सिलोना के हाथों 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

मंगलवार को सैंटियागो बेर्नाबेयू स्टेडियम में हुए सेमीफाइनल के दूसरे चरण के मुकाबले में बार्सिलोना के लिए दोनो गोल ब्राजीलियाई स्ट्राइकर नेमार ने दागे।

गुआर्डियोला का मानना है कि मेसी ने मौजूदा सत्र में अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म वापस पा ली है और उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की संज्ञा दी।

वेबसाइट ‘मिक्स96 डॉट को डॉट यूके’ पर बुधवार को प्रकाशित रपट में गुआर्डियोला के हवाले से कहा गया है, “वह वापस लौट चुका है, वह फिर से उसी फॉर्म में है जिस फॉर्म में रहते मैंने उसे प्रशिक्षण दिया था। निश्चित तौर पर वह अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौट चुका है। वह सार्वकालिक महान खिलाड़ी है और मैं उसे पेले के समान मानता हूं। उसे खेलता देख मुझे बेहद खुशी होती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493