साल्विनी नस्लीय नहीं है : गिउसेप्पे कोन्टे

रोम, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री गिउसेप्पे कोन्टे ने गृहमंत्री मात्तेओ साल्विनी का बचाव करते हुए उन पर लगे नस्लीय आरोपों को खारिज किया।

कोन्टे ने सोमवार को फॉरेन प्रेस एसोसिएशन के संवाददाताओं से कहा, “मैं अक्सर साल्विनी से मिलता हूं और विचार विमर्श करता हूं। उन्हें नस्लीय और विदेशियों से नफरत करने वाला कहा जाता है, लेकिन ऐसा मुझे नहीं लगता।”

कोन्टे ने कहा, “सच्चाई यह है कि अप्रवासन नीति में बदलाव हुआ है। लेकिन सुरक्षा की वजह से आश्रय देने या अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा के अधिकार खत्म नहीं हुए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493