साल में एक मराठी फिल्म करने की कोशिश करूंगा : रितेश

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता रितेश देशमुख का कहना है कि वह एक साल में कम से कम एक मराठी फिल्म करना चाहते हैं। उन्होंने मराठी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत एक्शन फिल्म ‘लय भारी’ के साथ की थी।

अजींक्या डी.वाई.पाटिल फिल्मफेयर अवॉर्ड (मराठी) की शुरुआत पर अभिनेता ने कहा, “मेरे लिए फिल्म करना महत्वपूर्ण है, यह मायने नहीं रखता कि वो हिंदी फिल्म है या मराठी। हालांकि मैं हमेशा एक साल में कम से कम एक फिल्म करने का प्रयास करता हूं।”

रितेश देशमुख ने मराठी फिल्म ‘बालक-पालक’ के साथ फिल्म निर्माता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मराठी सिनेमा में ‘लय भारी’ के साथ पदार्पण किया, जो सबसे अधिक कमाई वाली मराठी फिल्म बनी।

उन्होंने बताया, “मैंने 10 साल के बाद ‘लय भारी’ में काम करने का आनंद लिया। मैं बहुत खुश हूं कि ‘लय भारी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कारोबार किया। मेरे अनुसार, मैं आने वाले समय में अधिक मराठी फिल्मों में काम करने के लिए उत्साहित हूं।”

अजींक्या डी.वाई.पाटिल फिल्मफेयर अवॉर्ड (मराठी) का आगाज मराठी सिनेमा में उत्कृष्ट सम्मान देने के लिए हुआ है। इस पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया, जिन्होंने वर्ष 2014 में फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493