नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। साहित्य अकादमी ने शुक्रवार को पिछले दिनों कई लेखकों की हत्याओं की निंदा की और इन पर संस्थान की चुप्पी से खफा होकर अपने पुरस्कार लौटाने वाले साहित्यकारों से इन्हें वापस लेने की अपील की।
अकादमी सदस्य एवं तमिल विद्वान कृष्णास्वामी नचिमुथु ने यहां संवाददाताओं को बताया कि यह अपील साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में की गई।
dharmpath.com dharmpath