नई दिल्ली-संसद में विपक्ष के नेता और सांसद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह संसद मार्ग थाने पहुंचे और फिर धरने पर बैठ गए. उनके साथ दिल्ली में सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल छात्र साहिल लोहबच और उनके परिवार वाले भी मौजूद रहे. राहुल गांधी ने पहले भी दावा किया है कि साहिल पैलेट गन के छर्रे लगने के कारण घायल हुए थे और उनकी आंख जाते-जाते बची है. पुलिस ने कहा है कि उन्होंने शिकायत ले ली है और क्राइम ब्रांच केस की जांच कर रहा है.
राहुल गांधी ने बाद में पत्रकारों से बातचीत दे दौरान कहा है कि 20 जुलाई को पैलेट गन से साहिल घायल हुए, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई. 14 अगस्त से वह और उनकी वकील धक्के खा रहे हैं. राहुल ने कहा कि साहिल अंधे हो गए हैं. किसी ने तो गोली चलाई है. साहिल के शरीर में 200 से ज्यादा छर्रे हैं. 3 छर्रे आंख में है. दिल्ली पुलिस न्याय नहीं दे रही है.
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी एक शिकायत दर्ज करने एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे हैं. राहुल गांधी ने कहा है कि जब केस दर्ज नहीं होगा वह नहीं जाएंगे. संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी ने डीसीपी से मुलाकात की है. बाद में जब वह धरने पर बैठे तो उनको कुर्सी दे गई. राहुल गांधी का धरना जारी है. कांग्रेस पार्टी की सांसद कुमारी शैलजा भी उनके साथ वहां मौजूद हैं. बाद में प्रियंका गांधी, सलमान खुर्शीद और रणदीप सुरजेवाला भी वहां पहुंच गए.
dharmpath.com dharmpath