नयी दिल्ली– मानसून भारत में अक्टूबर तक विदा होता है. इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून समय से पहले खत्म हो सकता है. नई रिपोर्ट में ये आशंका व्यक्त करते हुए अनुमान लगाया गया है कि सितंबर के पहले एक-दो हफ़्तों के बाद देश के बड़े हिस्सों में बारिश में भारी कमी आ सकती है.बारिश पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत तक ही सीमित रहने की उम्मीद,दूसरी जगहों पर बारिश की गतिविधि छिटपुट हो सकती हैं,सितंबर में बारिश की कमी का असर कुल बारिश पर पड़ेगा.
मौसम के लंबे समय के अनुमान वाले मॉडलों के अनुसार, 5 से 10 सितंबर के आसपास भारत के बड़े हिस्सों में बारिश में काफ़ी कमी आने की उम्मीद है. यह कमज़ोरी महीने के दूसरे भाग में भी जारी रह सकती है, जिससे 10 से 20 सितंबर के बीच उत्तर-पश्चिम भारत के सुदूर हिस्सों से मानसून लौटने की संभावना बढ़ सकती है.
dharmpath.com dharmpath