‘सिंगल मदर’ रहना पसंद करती हैं गिलियन

लॉस एंजेलिस, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री गिलियन एंडरसन को एक ‘सिंगल मदर’ की भूमिका काफी पसंद है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 47 वर्षीया अभिनेत्री के पिछले पति से एक बेटी पाइपर (21) और पूर्व प्रेमी से दो बेटे ऑस्कर (9) और फेलिक्स (7) हैं।

वेबसाइट के मुताबिक, एंडरसन ने बताया कि वह अपने जीवन से संतुष्ट हैं और उन्हें खुद को खुश रखने के लिए किसी व्यक्ति की जरूरत नहीं।

एंडरसने ने ‘ऑब्जर्वर’ पत्रिका को बताया, “हां, मैं संतुष्ट हूं और मुझे अपने जीवन में किसी की कमी महसूस नहीं होती। मुझे अभी तक कोई मिला नहीं और मुझे नहीं पता कि लोग एक-दूसरे से कहां मिलते हैं?”

अभिनेत्री ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मुझे लोगों से मिलना पसंद नहीं और मैं उनकी ओर ध्यान नहीं देती। मैं बस उनसे मिल नहीं पाती। मैं या तो विमान में होती हूं या सेट पर या फिर अपने बच्चों के साथ।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493